फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट मीटिंग में कर्मचारियों ने की मांगे पूरी करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने की गेट मीटिंग
विज्ञापन

इंद्री। ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन यूनियन संबधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सब यूनिट की विरोध गेट मींटिग नरेश कुमार सब यूनिट प्रधान की अध्यक्षता में हुई। गेट मींटिग में सतपाल सैनी, मलकीत सिंह ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। मीटिंग में मुख्य रूप से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम समान वेतन, नई पेंशन स्कीम को रद्द करना और पुरानी पेंशन स्कीम लागू करना, ठेका प्रथा और निजीकरण पर रोक लगाना आदि मुद्दों पर विचार किया गया। प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल को सरकार के खिलाफ जींद में होने वाली ललकार रैली में सभी विभागों से संघ के आह्वान पर लाखों कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यदि ललकार रैली के बाद भी सरकार ने कोई सकारात्मक बातचीत नहीं की तो यूनियन कोई बड़ा आंदोलन करेगी। इस मौके पर महेंद्र, शांति, राहुल, राकेश, कैलाश, कर्ण सिंह, अरूण, रण सिंह, मनीष, अंकित, सुरेश, रामधारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें