फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यो के नाम पर हो रहे हैं घोटाले : गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों के नाम पर हो रहे हैं घोटाले : गुप्ता
विज्ञापन

असंध। करनाल रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस वर्कर्स की मासिक मीटिंग हुई। मीटिंग की अध्यक्षता पूर्व नपा चेयरमैन मा. जगत राम गुप्ता की अगवाई में हुई। मीटिंग में शहर और क्षेत्र के कांग्रेसी सीनियर कांग्रेसी वर्करों ने भाग लिया। गुप्ता ने कहा कि सरकार से कर्मचारी, व्यापारी, किसान, मजदूर और आम जन दु:खी है। प्रदेश में विकास कार्यों के नाम पर घोटाले हो रहे हैं। प्रदेश की सड़कों का बुरा हाल है। अब प्रदेश की जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है।
विज्ञापन

पूर्व जिला महासचिव सुखबीर सिंह सिधड़ ने कहा कि कांग्रेस राज में हरियाणा विकास के मामले में सबसे आगे था। भाजपा राज में हरियाणा विकास के क्षेत्र में अन्य राज्यों के पिछड़ चुका है। प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार देगी। कहा कि हरियाणा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में जल्द ही साइकिल यात्रा के दूसरे चरण में असंध हलके से बढ़-चढ़कर भाग लिया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस नेता शेर प्रताप शेरी के मामा और पूर्व दर्जा मंत्री स. दीन दयाल सिंह भुल्लर के निधन पर कांग्रेस कार्यालय में दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर डॉ. मांगे राम, रविदत्त कौशिक अरडाना, जयपाल शर्मा, राजेंद्र दुपेड़ी, सिराजुद्दीन दुपेड़ी, विक्रम, किताबा, संदीप कुमार, दलेल, बलजिंद्र मंचूरी, चंदगी राम, धन सिंह चोचड़ा, सतपाल बांसा, पं. मंगली राम, युधिष्ठिर, मित्रपाल, सुनहरा रोड, राजेंद्र बाहरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें