कॉलेज के बाहर छात्र पर चाकू से हमला कर किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।सेक्टर-14 स्थित पं. चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय के बाहर किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई और वह झगड़े में तबदील हो गई। इस दौरान एक गुट ने एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में घायल युवक को प्राइवेट अस्पताल में लेजाया गया और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। सेक्टर-13 पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर-14 में पं. चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय के एक कॉलेज के एक छात्र सुनील वासी झंझाड़ी पर चाकू से हमला होने की सूचना मिली थी। लेकिन जब वह पूछताछ करने के लिए छात्र के पास गए तो छात्र वहां से मरहम पटृटी करवा कर निकल चुका था। छात्र ने इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। इस मामले की जांच की जाएंगी।