फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्कर ने गांव के दो व्यक्तियों पर लगाया छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आशा वर्कर ने गांव के दो व्यक्तियों पर लगाया छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री। (करनाल)
क्षेत्र के एक गांव निवासी आशा वर्कर ने दो व्यक्तियों पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं, दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने भी महिला पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने कहा कि वह गांव में आशा वर्कर है और शाम के समय एक गर्भवती महिला को देखने जा रही थी। रास्ते में गांव के दो लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ कि और उसके साथ मारपीट की। उन लोगों ने शराब पी हुई थी। वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी पुलिस थाना पहुंचे। इस पक्ष के एक व्यक्ति ने कहा कि वह महिला अपने बेटे को पीट रही थी। जब बच्चे को पीटने से रोका तो वह गालियां देने लगी। पुलिस जांच अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि एक महिला ने छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत दी है। मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें