संगठन में काम करने वालों को देंगे पूरा मान सम्मान : शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग।
मोदी मिशन-2019 जिला कार्यकारिणी ने सोमवार को बैठक का आयोजन किया, इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोनू राणा गोंदर और उपप्रधान अशोक शर्मा सांभली ने की। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप शर्मा सोनीपत से पहुंचे। प्रदीप शर्मा ने जिला कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही किसी पार्टी या संगठन की रीढ़ की हड्डी होता है, जो सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के संगठन मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। संगठन में काम करने वाले सभी युवाओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। सोनू राणा गोंदर ने बताया कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में देश व प्रदेश को एक नई दिशा देने का काम किया है। राणा ने कहा कि आजादी के बाद देश में अधिकतर समय कांग्रेस ने शासन किया है, लेकिन बड़े दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस शासन काल में देश व प्रदेश जिस तरह भय व भ्रष्टाचार का माहौल था, उससे विश्व में देश की लोकप्रियता का ग्राफ गिरता जा रहा था। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रीतम राणा, जिला महामंत्री अनिल गोयल, अंग्रेज राणा, पवन शर्मा निगदू, सतीश सांभली, प्रदीप, नरेश जागलान, संजीव जांगड़ा, मुकेश गोयल, नगर पार्षद नवनीत पंवार आदि मौजूद रहे।