मांगें मनवाने के लिए आशा वर्कर्स ने किया विचार-विमर्श
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
आशा वर्कर यूनियन हरियाणा ब्लॉक करनाल की बैठक कुुसुम रानी की अध्यक्षता में मानव सेवा संघ में हुई। 17 जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल और 30 जनवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संघों के आह्वान पर होने वाले जेल भरो आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा हुई। राज्य उपाध्यक्ष रोशनी देवी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर आशा वर्करों का बजट घटाकर परियोजना को समाप्त करना चाहती है। उन्होंने सरकार से अपील की कि 29 जनवरी तक सभी आशा वर्करों को पक्का करे, समान काम समान वेतन की नीति लागू करे, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये मिले, भ्रूण हत्या का दोषी आशा को ठहराना बंद करे अन्यथा सभी वर्कर जेल भरो आंदोलन में बढ़चढ़ कर शामिल होंगी। इस अवसर पर आशा वर्कर यूनियन करनाल का चुनाव भी हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से नीलम प्रधान, रूपा सचिव, इंद्रा कोषाध्यक्ष, रेनू व सुनीता उपप्रधान, गुड्डन देवी व संगीता सह सचिव व चंदा, कुसुम, संगीता और रंजना को जिला कमेटी सदस्य चुना गया। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान ओमप्रकाश सिंहमार, ब्लाक प्रधान रोशन गुप्ता, रेखा, सुमन, रूपा, प्रोमिला, सविता, संतोष, गीता, सरोज, कल्पना, साधना, रितु, सुदेश, सुनीता, चंदा और मीना आदि मौजूद रहे।