करनाल। कर्ण पर्यावरण सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा पतंजलि हर्बल पार्क से लाए फल और पौधे वितरित किए गए। समिति के प्रेस सचिव निशीकांत मित्तल ने बताया कि संस्था ने शहर को हरा भरा बनाने का प्रण लिया हुआ है। उन्होंने कहा कि पतंजलि हर्बल पार्क फेस टू का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया था, वहीं से पौधे लाकर लोगों को भेंट किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था के पदाधिकारी एमसी पाहवा, प्रेम कपूर व प्यारा सिंह ने पौधे लाये गए। संस्था द्वारा आने वाले समय में हर्बल, सब्जियों व अन्य पौधे मौसम के अनुसार लाकर नि:शुल्क बाटें जाएंगे। इस मौके पर मित्तल ने आए हुए लोगों का धन्यवाद किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई।