फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ गरजे बिजली कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर शुक्रवार बिजली निगम कार्यालय परिसर में कर्मचारियों की ओर से गेट मीटिंग हुई। इसमें सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के प्रति रोष जाहिर किया गया। अध्यक्षता महासंघ के जिला वरिष्ठ उपप्रधान श्रीराम शर्मा व पूर्ण चंद ने की। इसमें कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सरकार पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए गए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी नेताओं ने कर्मचारियों के हित में जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने की बजाय दरकिनार कर दिया गया है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का नही किया गया। पंजाब के समान वेतन नहीं दिया गया। ठेका प्रथा को बंद नहीं किया गया। विरोध के बाद भी विभागों के निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों के साथ छलावा करने के आरोप जड़ते हुए प्रदेश सरकार को खूब कोसा। उनका कहना था कि एक ओर तो सरकार जनहितैषी बनने का ढोंग कर रही है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों को लेकर 20 अगस्त को सीएम सिटी सेक्टर-12 में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर जिला सहसचिव मोहनलाल, सह सचिव मोहर सिंह, उपप्रधान जयभगवान बस्तली, रोहतास, राजेंद्र सिंह, धर्म सिंह, संगठनकर्ता विकाश शर्मा व कर्मबीर सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें