फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम ने तीन दिन में पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम ने तीन दिन में पकड़े 80 चोरी, ठोका 57 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। बिजली निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बिजली चोरी को रोकने के लिए सख्त अभियान चला रखा है। जिसके तहत ही निगम अधिकारियों ने तीन दिन के अंदर जिले के विभिन्न इलाकों में छापा मारकर बिजली चोरी के 80 लोगों को पकड़ा। इनपर निगम द्वारा करीब 57 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं जून महीने में जिले के अंदर बिजली चोरी के 842 केस पकड़े गए थे, जिनपर 368.67 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।
बिजली निगम के अधिकारियों ने यह अभियान 7 जुलाई को शुरू किया। बिजली निगम की टीम ने सबसे पहले निसिंग के कस्बे व वहां के गांवों में छापा मारा। निगम की टीम में संबंधित डिवीजन के एक्सईएन के अलावा 3 एसडीओ, 13 जेई तथा एक डीएसपी के नेतृत्व में करीब एक दर्जन पुलिस के जवान शामिल हुए। इस टीम ने 7 तथा 8 जुलाई की रात को बिजली चोरी पकड़ने का यह अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के 32 मामले पकड़े गए, निगम ने चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर 30.55 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं दूसरा अभियान 8 और 9 जुलाई को तरावड़ी, नीलोखेड़ी, इंद्री, अमीन तथा गढ़ीबीरबल में चलाया गया। यहां पर एक्सईएन वीके गोयल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने चोरी के 48 केस पकडे। चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर निगम ने 26.34 लाख रुपए का जुर्माना ठोका। इन जगहों पर पकड़ी गई बिजली चोरी-
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम द्वारा चलाए गए इस बिजली चोरी पकड़ों अभियान में अधिकारियों ने डेरे, चक्की, आरो प्लांट, पोल्ट्री फार्म, कामर्शियल प्लेस व घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इन जगहों पर जहां कुछ उपभोक्ता बिना बिजली कनेक्शन के कुंडी मारकर तार खींच रखे थे तो कुछ कनेक्शन व मीटर होते हुए भी कुंडी मार रखे थे। एसई एके रहेजा ने कहा कि हमारा लक्ष्य बिजली चोरी पर लगाम लगाना है। इसके लिए निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारी जुटे हुए हैं। निगम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें