करनाल। शुगर मिल के पास आठ बदमाशों ने एक व्यक्ति से गाड़ी, मोबाइल सहित करीब साढ़े सात हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले में आसपास के एरिया में काफी जांच पड़ताल की, लेकिन कहीं गाड़ी का कोई भी सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पाढ़ा वासी संदीप ने पुलिस को बताया कि वह गांव के ही एक व्यक्ति की गाड़ी चलाता है। वह गाड़ी लेकर यूपी से गांव की ओर आ रहा था। जैसे ही वह शुगर मिल के समीप पहुंचा तो करीब 7 व 8 युवक उसकी गाड़ी के आगे आकर खड़े हो गए। उसने गाड़ी रोकी तो सभी आरोपियों ने उससे उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसकी जेब से करीब साढ़े 7 हजार रुपये निकाल लिये। बाद में आरोपी उसे गाड़ी से नीचे फेंककर गाड़ी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।