नीलोखेड़ी। प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य नगर में प्रगति पर है। नगर पालिका के सचिव बलबीर सिंह रोहिल्ला, सर्वेयर अश्वनी शर्मा व ऐश्वर्या ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 511 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें बीएलसी के 79, एएचपी के 348, सीलेस के 8 और इनसटों के 76 फार्म भरे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना कि शुरुआत 1 जून से शुरू की गई थी व इसका समापन 15 जुलाई को होगा। उन्होंने बताया कि इस के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। एक टीम वार्ड नंबर. 6, घर-घर जाकर कार्य कर रही है, जबकि दूसरी टीम नगर पालिका कार्यालय में कार्य कर रही है।