फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेरठ रोड पर अवैध बनीं 200 दुकानें कीं ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम ने बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ मेरठ रोड पर लंबे समय से अवैध रूप से बनाए गए सात ढाबों, 56 दुकानों सहित करीब 200 रेहड़ी, फड़ी व छोटी दुकानों को तहस नहस कर दिया। दुकानदार अपने सियासी मददगारों से फोन भी कराते रहे, लेकिन अफसरों ने उनकी नहीं सुनी।
बाद में आठ दुकानदारों ने सामान हटाने के लिए तीन दिन का समय मांगा, तो उन्हें छोड़ दिया गया। संपदा अधिकारी ने चेतावनी दी कि तीन दिन के अंदर सामान नहीं हटाया तो उन दुकानों को भी ध्वस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के ताऊ देवी लाल चौक से मेरठ रोड पर एचएसवीपी की जमीन पर सैकड़ों दुकानें बना ली गई हैं। पहले छोटी-छोटी दुकानें लगाईं, इसके बाद पक्के टिन शेड बना लिए गए।
इसके साथ ही बड़ी संख्या में रेहड़ी, फड़ी भी लगाई गईं। एचएसवीपी के अधिकारियों ने कई बार अवैध रूप से लगाई गईं दुकानों को हटाने के लिए कहा, लेकिन इन पर कार्रवाई नहीं की जा सकी थी। पांच दिन पहले भी मेरठ रोड पर दुकानों पर नोटिस चस्पा किया गया था कि अवैध बनी दुकानों को हटा लिया जाए लेकिन किसी ने दुकान नहीं हटाई।
एचएसवीपी के संपदा अधिकारी एवं नगर निगम के संयुक्त आयुक्त देवेंद्र शर्मा के निर्देश पर बुधवार को पुलिस बल के साथ टीम सुबह आठ बजे ताऊ देवी लाल चौक पर पहुंची। इसके बाद जेसीबी से चौक से सेक्टर चार-पांच के बीच से डिवाइडिंग रोड के दोनों ओर की सभी छोटी-बड़ी दुकानों और ढाबों को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर पांच के हैरिटेज लॉन से सेक्टर छह के पीछे गुरुद्वारा तक सभी अवैध दुकानों को गिरा दिया गया। इसमें खान-पान, ढाबा, गमले बेचने वाले, चटाई बेचने वाले, मीट व सब्जी की दुकानें अधिक थीं, कुछ बाइक मैकेनिक भी बैठे थे। दोपहर एक बजे तक लगातार कार्रवाई जारी रही। कुछ दुकानदार एचएसवीपी के सुपरवाइजर भीम सिंह से मिले, उन्होंने सामान हटाने के लिए तीन दिन की मोहलत मांगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें