फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: परिवार और समाज में योगदान के लिए 20 महिलाएं सम्मानित

Tue, 31 Mar 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
डा. मंगलसेन ऑडीटोरियम में भारत विकास परिषद कर्ण शाखा की ओर से आयोजित नारी सम्मान समारोह में वक्
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भारत विकास परिषद की कर्ण शाखा की ओर से सोमवार को डॉ. मंगलसेन सभागार में नारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यपाल डॉ. असीम कुमार घोष ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 20 महिलाओं को सम्मानित किया।
राज्यपाल ने कहा कि अपने परिवार के साथ-साथ समाज के विकास के लिए अहम योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करना चाहिए। समाज का यह दायित्व है कि महिलाओं की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को पूरा करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। वे संगठन से अपेक्षा करते हैं कि कर्तव्यों का पालन करते हुए पड़ोसी जिलों की महिलाओं के कल्याण में भी योगदान दें।
विज्ञापन


विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि समाज ने हमें बहुत कुछ दिया है। कोई पार्षद, मेयर तो कोई विधायक व मंत्री अथवा मुख्यमंत्री बना। राजनीतिक तौर से हट कर देखें तो समाज में बड़े-बड़े औद्योगिक घराने और उद्योगपति भी हैं। अनेक लोग समाज सुधार के कार्य में भी जुटे हैं। हम समाज को क्या लौटा रहे हैं यह संस्थाओं से सीखना चाहिए।
मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री भी चाहते हैं कि और अधिक महिलाएं आगे आएं। समारोह की अध्यक्षता परिषद की क्षेत्रीय महिला सहभागिता प्रमुख अंजली भारती ने की। अखिल भारतीय कश्यप राजपूत पंजाबी वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप भारद्वाज, ज्योति चौधरी, जिला परिषद के सीईओ अमित, बीडीपीओ सोमवीर खटकड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्हें किया सम्मानित
राज्यपाल ने अदिति शर्मा, नीलू सैनी, रिचा चावला, डॉ. सुजाता शर्मा, ऐश्ना कल्याण, अंजू चौधरी, ऋषिका कुकरेजा अरोड़ा, नीलम मदान, विभा चुघ, नेहा खंडूजा, रोनी रमन, तूलिका गर्ग, डाॅ. आशिमा गक्खड़, संजोली बनर्जी, दीक्षा गोयल, डाॅ. कीर्ति गुप्ता, शशि आर्या, डाॅ. एकता अरोड़ा, अनीता सिंह और कविता को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें