फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक से मारपीट कर 20 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कुंजपुरा रोड पर हाईवे पट्टी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक को लाठी-डंडों से पीट कर 20 हजार रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। पुलिस ने नाके लगाकर बदमाशोंं को पकड़ने का प्रयास किया मगर उनका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन



गांव लबकरी निवासी राजकुमार मंगलवार को ड्यूटी के बाद बाइक से घर लौट रहा था। वह जैसे ही कुंजपुरा रोड हवाई पट्टी के पास पहुंचा बाइक पर सवार तीन युवक आ गए और राजकुमार को रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों ने पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें