फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 20 नये मामले, अमृतधारा अस्पताल के चार डॉक्टर, पांच स्टाफ सदस्य संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आईटीआई चौक स्थित अमृतधारा अस्पताल के चार डाक्टर और पांच स्टाफ सहित जिले में 20 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। करनाल में यह पहला मामला है, यहां का इतनी संख्या में डाक्टर और मेडिकल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यहां की संचालिका, बेटा और उनकी पुत्रवधू के सैंपल लिए हैं और इन सभी को क्वारंटीन कर दिया है। प्रशासन ने अमृतधारा अस्पताल में ओपीडी और ट्रामा सेंटर को को पूरी तरह से बंद कर दिया है। लेकिन वेंटीलेटर की सुविधा अभी जारी है। यहां के दो डाक्टरों के माडल टाउन में रहने वाले हैं, इसलिए उनके इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने अस्पताल की ओपीडी को बंद कराके संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल करा दिया है। यहां के मेडिकल स्टाफ के संक्रमित मिलने के बाद शहर में संक्रमण का खतरा और अधिक बढ़ गया है। बताते हैं कि अस्पताल की एक शाखा अन्य है, जहां भी यह डाक्टर मरीजों के उपचार के लिए आते जाते थे। हालांकि इस बारे में पुष्टि नहीं हुई है।
अस्पताल के डाक्टर और अन्य स्टाफ के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। उनमें से 104 के सैंपल ले लिए गए हैं, जिनकी बुधवार को रिपोर्ट आने की संभावना है। सीएमओ अश्वनी आहूजा के अनुसार अस्पताल से जुड़े करीब 104 लोगों के सैंपल लिये गये हैं। इनमें अस्पताल का स्टाफ और मरीज भी शामिल हैं, इन सभी की रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा कि ओपीडी कितने दिनों तक बंद रहेगी। साथ ही इनके संपर्क में आये अन्य लोगों की भी जानकारी जुटायी जा रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में कोरोना की एंट्री कैसे हुई, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं अस्पताल में दाखिल मरीजों को आगे इलाज के लिए कहां रखा जाएगा और कैसे इलाज होगा, इसको लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। संक्रमण का मामला सामने आने के बाद दिन भर मरीजों के परिजन और रिश्तेदारों को अस्पताल में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
जिले में मंगलवार को संक्रमण के 3 केस गांव शामगड़, 2 केस मॉडल टाऊन, 1 केस सेक्टर-13, 1 केस दयाल सिंह कॉलोनी, 1 केस जरनैली कॉलोनी, 1 केस सेक्टर-7, 1 केस अमृतपुर कलां, 1 केस सेक्टर-12, 1 केस कंबोपुरा, 1 केस सुभाष गेट, 1 केस बहलोलपुर, 1 केस बसंत विहार, 1 केस घोघड़ीपुर, 1 केस होस्टल नजदीक आईटीआई, 1 केस शिवॉजी कॉलोनी, 1 केस शिव कॉलोनी तथा 1 केस सोनीपत से है।
राहत : 16 ने दी कोरोना को मात
जिले में एक ओर जहां संक्रमण के 20 मामले सामने आये हैं, वहीं दूसरी ओर 16 लोगों ने कोरोना को मात दी है। उपचार के बाद ठीक होकर वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गये हैं। अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 18124 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जबकि इनमें से 17581 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 311 मामले पॉजिटिव हैं। इनमें से 6 की मृत्यु हो गई है। अब 92 एक्टिव है। कुल 213 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें