शहजादपुर। अमेरिका भेजने के नाम पर बेरपुरा निवासी रामपाल से 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों की पहचान बाप मोहम्मद इकराम व बेटा सावेज के रूप में हुई है। इन्हें पुलिस ने देहरादून से काबू किया। पुलिस ने वीरवार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपियों से नकदी की बरामदगी की जाएगी।
शहजादपुर थाना पुलिस को दी तहरीर में रामपाल ने बताया कि वह 2008 में सेना से बतौर सूबेदार पद से रिटायर्ड है। वह पटवी गांव में खालसा वाटर टैंकर का कार्य करता था। इस बीच दोनों आरोपियों से मुलाकात हुई थी। दोनों ने बताया था कि वह ठेकेदार पर काम करने के साथ-साथ लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। 2019 में दोनों आरोपी घर आ गए थे। झांसे में लेते हुए कहा था कि वह बेटे सुखविंद्र सिंह को विदेश भेज देते हैं। दस्तावेजों के साथ-साथ नकदी लेने के बाद भी विदेश नहीं भेजा। संवाद