संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मोबाइल रिचार्ज करवाने गए बुजुर्ग का एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से 2.60 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जय प्रकाश तोमर निवासी गली नंबर तीन कर्ण विहार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 30 जुलाई को करीब सात बजे अपना मोबाइल रिचार्ज करवाने काजल कम्युनिकेशन मेन रोड कर्ण विहार गली नंबर 16 के पास गया था। वह वहां रिचार्ज करवा घर आ गया। घर आकर देखा तो उसकी जेब में पर्स नहीं था। उसके पर्स में 3500 रुपये, एसबीआई का एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, आधार कार्ड व आईडी कार्ड था। एक अगस्त को जब बैंक गया तो उसे पता चला कि उसके खाते से 2.60 लाख रुपये निकाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।