इंद्री। हरियाणा राइस मिल के मालिक सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में स्थानीय पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गांव पठानपुरा उत्तर प्रदेश निवासी मुकर्रम ने इंदी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। वह बीती 18 नवंबर को 141.30 क्विंटल पीआर धान लेकर इंद्री अनाज मंडी आया था। धान नहीं बिकने पर उसने एक आढ़ती के कहने के पर 1900 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से हरियाणा राइस मिल में बेच दी। आरोपियों में मुझे केवल 21 हजार रुपये देकर बकाया दो लाख 47 हजार 470 रुपये बाद में देने की बात कही गई। मुझे आज तक बकाया पेमेंट नहीं दी गई। पुलिस ने चार नामजद व एक अन्य आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद