फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिले के 1925 खिलाड़ियों मिला खुराक भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो करोड़, एक लाख, 99 हजार रुपये का बजट जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। खुराक भत्ते के लिए खेल विभाग की ओर से बजट जारी कर दिया गया है। इस बार के बजट में जिले के 1925 खिलाड़ियों के हिस्से में दो करोड़ एक लाख 99 हजार रुपये का बजट आया है। यह खुराक भत्ता जुलाई 2024 से जनवरी 2025 यानी सात माह का है।
पिछले सत्र की खेल नर्सरियों के कोच के लिए नवंबर 2024 से जनवरी 2025 तक के वेतन का बजट 32 लाख रुपये फंड एक सप्ताह पहले जारी हो चुका है। जिला खेल कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार यह फंड कोच के खातों में स्थानांतरित किया जा चुका है। सत्र 2024-25 में जिले में 77 खेल नर्सरियां अलॉट हुई थी इनमें से दो नर्सरियां बंद हो गई थी। पिछले सत्र में खिलाड़ी जुलाई 2024 से मार्च 2025 आठ माह तक ही अभ्यास कर पाए थे। वहीं इस सत्र में जिला खेल कार्यालय की ओर से जिले में 88 खेल नर्सरियां अलॉट की गई हैं, इनमें 34 विभाग की खेल नर्सरी व 54 प्राइवेट खेल नर्सरियां हैं, इन नर्सरियों को भी विभाग की ओर से संचालित किया जा रहा है। इस बार खेल नर्सरियों का कार्यकाल समय पर अप्रैल माह से ही शुरू कर दिया गया था। यह कार्यकाल मार्च 2026 तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला के खिलाड़ियों को खुराक भत्ता उनकी यूनिट आईडी बनाकर उसमें जारी किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों को अपना बैंक खाता अपडेट कराकर देना होगा ताकि भत्ता राशि जारी करने में परेशानी न आए। इस बारे में सभी कोच को निर्देश दिए गए हैं कि अपनी-अपनी अकादमियों के खिलाड़ियों का खाता अपडेट जरूर कराएं ताकि समय पर सही भुगतान किया जा सके।
- राकेश पांडेय, उपनिदेशक खेल एवं जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें