फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में बैठी महिला का बैग चोरी करने वाले तीन आरोपी काबू, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। बसस्टैंड परिसर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को सिटी थाना पुलिस ने पकड़ा है। कोर्ट में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिए गए हैं। बुधवार को अस्पताल में आरोपियों का मेडिकल करवाया गया। बसस्टैंड चौकी के इंचार्ज एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि कुटेल गांव की सुषमा ने शिकायत दी थी कि 6 मार्च को बसस्टैंड करनाल से मंजूरा जाने के लिए प्राइवेट बस में बैठी थी। बस चलने के बाद अपने साथ बैग चेक किया तो उसकी चेन खुली मिली। इसमें जेवरात, पांच हजार रुपये चोरी पाए गए। उसने बस ड्राइवर-कंडक्टर से पूछताछ कर शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, लेकिन आरोपियों को सुराग नहीं लगा। एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि आरोपी अजय उर्फ राजू वासी मोसूदपुर जिला हिसार, सुभाष चंद वासी रेवर जिला जींद, राजेश कुमार वासी अशरफगढ़ जींद को गिरफ्तार किया गया है। उनको तीन दिन के रिमांड के दौरान अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी और चोरी किया गया सामान बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें