बाइक सवार ने मारी साइकिल सवार को टक्कर, मौत
करनाल। माल रोड पर एक बाइक सवार ने साइकिल सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के जमाई सोहन लाल ने बताया कि वह अपने ससुर अमर लाल के पास आया हुआ था। उसका ससुर चाय की दुकान बंद कर साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था और वह उसके पीछे चल रहा था। मॉल रोड पर एक बाइक सवार ने उसके ससुर अमर लाल को टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में जाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।