अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में महाविद्यालय के 8 विभागों के 140 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रासंगिक विषयों पर कुल 70 मॉडल प्रदर्शित किए। प्राचार्या डॉ. रेखा शर्मा और उप प्राचार्या डॉ. राजेश रानी ने सभी विभागों में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए संयोजक डॉ. सतीश गुप्ता और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। प्रतिभागियों ने अप्लाइड इलेक्ट्रोनिक्स, इंडस्ट्रिल केमिस्ट्री, जेनेटिक इंजीनियरिंग, स्ट्रेस मैनेजमेंट, रिमोट सेंसिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे प्रासंगिक विषयों पर शानदार मॉडल प्रदर्शित कर हुनर की चमक बिखेरी।
फीजिक्स विभाग में आयोजित प्रदर्शनी में लखविन्द्र सिंह व शुभम की टीम पहले स्थान पर, अंकुश व कृष्ण की टीम दूसरे स्थान पर व गुरलीन और रोहित की टीम तीसरे स्थान पर रही। शुभम को श्रेष्ठ प्रस्तुतीकरण का पुरस्कार भी मिला। रसायन विभाग में सचिन व गौरव की टीम को पहला कुशल अरोड़ा व सत्यम की टीम को दूसरा स्थान मिला। आंचल गुप्ता ने बेस्ट प्रेजेंटर का पुरस्कार जीता।
कम्प्यूटर साइंस विभाग में आशीष व नीरू प्रथम
कंप्यूटर साइंस विभाग में आशीष व नीरू की टीम ने पहला स्थान, शिवानी व प्रवेश की टीम ने दूसरा और आंचल व केसरी की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्वाति को सबसे शानदार प्रस्तुती के लिए पुरस्कार मिला। जीव विज्ञान विभाग में खुशी व मुस्कान की टीम को पहला, दिव्याकशी व काजल की टीम को दूसरा और शिवानी व वर्षा की टीम को तीसरा स्थान मिला। खुशी ने बेस्ट प्रेजेंटर का पुरस्कार जीता। वनस्पति विज्ञान विभाग में विशाल व साहिल की टीम ने पहला स्थान और सुमित व अजय की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। गौरव यादव ने बेस्ट प्रेजेंटर का अवॉर्ड जीता। बायो टेक्नोलॉजी विभाग में मंजू और वैशाली की टीम ने पहला स्थान, नितिन व अभिषेक टीम ने दूसरा और घनिष्ठा और ज्योति की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। मंजू को बेस्ट प्रेजेंटर का पुरस्कार मिला।
बाक्स
15 को अंतर जिला विज्ञान प्रदर्शनी
डॉ. सतीश गुप्ता ने बताया कि 15 फरवरी को महाविद्यालय प्रांगण में अंतरजिला विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में करनाल व पानीपत जिले के 14 महाविद्यालयों के विद्यार्थी शिरकत करेंगे। समारोह में लिबर्टी ग्रुप, करनाल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री शम्मी बंसल मुख्यातिथि रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सुभाष जागलान, डॉ. एमएस बागी, डॉ. पूनम भंडारी, डॉ. जरनैल सिंह, डॉ. प्रवीण वत्स, डॉ. जयेन्द्र छिल्लर, डॉ. नीरज, डॉ. ज्योति रोजरा, शिखा रानी, लक्ष्मी बिबान समेत महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।