फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड जाम करने जा रहे दिव्यांगों को पुलिस ने रोका, एसडीएम ने कहा, ओएसडी से बात कराऊं, दिव्यांग बोले, नहीं वो तो झूठे आशवासन द

विज्ञापन
विज्ञापन
45 डिग्री तापमान में तीन घंटे सड़क पर बैठ दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। लघु सचिवालय के सामने अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे दिव्यांगों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दोपहर को जीटी रोड जाम करने के लिए कूच किया। इससे पहले ही पुलिस ने दिव्यांगों को रोकने के लिए सेक्टर-12 के ओएसडी कैंप की ओर, मेडिकल कॉलेज की ओर व जीटी रोड की ओर बेरिकेड्स लगाकर रोक लिया। दिव्यांगों बेरिकेड्स के सामने ही 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान में सड़क पर बैठ गए। प्रशासन की ओर से एसडीएम नरेंद्र मलिक उन्हें आश्वासन देने पहुंचे पर वे नहीं माने। इसके बाद जब एसडीएस ने ओएसडी अमरेंद्र सिंह से बात करने के लिए कहा कि दिव्यांग गुस्से में आकर बोले, नहीं वह झूठे आश्वासन देने का माहिर है। क्या और ओएसडी नहीं रहे। किसी दूसरे से करा दो। हमें इस पर विश्वास नहीं है। तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन में दिव्यांगों को ओएसडी भूपेश्वर दलाल द्वारा फोन पर 31 मई तक का आश्वासन दिया गया। इसके बाद दिव्यांग दोबारा अपने धरने पर जाकर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि यदि 31 मई तक उनकी मांग नहीं मानी गई तो हर जिले में भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। इस दौरान विकलांग कल्याण अधिकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष चरण सिंह, जिला प्रधान, कल्याण सिंह, सतीश कुरुक्षेत्र, संदीप, नरेश, राजबीर, नरेश कुरुक्षेत्र, सुरेश पानीपत, गुलाब सिंह, पवन आदि मौजूद रहे।
दिव्यांगों को रोकने के लिए सेक्टर-12 हुआ छावनी में तब्दील
दिव्यांगों ने पहले की प्रशासन को चेताया हुआ था कि वह 25 मई को जीटी रोड जाम करेंगे। दिव्यांगों की चेतावनी से प्रशासन डर गया और दिव्यांगों को रोकने के लिए सेक्टर-12 में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दी और चारों तरफ बेरिकेड लगा दिए। इतना ही नहीं करीब 50 दिव्यांगों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने 8 बसे, वॉटर कैनन, आंसू गैस छोड़ने वाली गाड़ी आदि धरने स्थल पर तैनात कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बोली-पहले तेल के दाम बढ़ाए और हर रोज बेरिकेड लगाकर रास्ता रोक देते हो
दिव्यांकों को रोकन के लिए पुलिस ने सेक्टर-13 चौक पर पेट्रोल पंप के सामने जीटी रोड पर जाने वाली सड़क पर बेरिकेड लगा दिए, दूसरी ओर ओएसडी कैंप की ओर जाने वाली सड़क पर लघु सचिवालय के समीप बेरिगेट्स लगा दिए। इससे अलग जीटी रोड की निर्मल कुटिया से पहले ही बेरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इस दौरान स्कूटी सवार एक महिला ने कहा कि पहले ही तेल के दाम बढ़ाए हुए हैं और तुम हर रोज बेरिगेड्स लगाकर रास्ता रोक देते हो। इससे अलग शहर वासी परेशान हुए। स्कूल बच्चों को भी दूसरी सड़क से आना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें