फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में अचानक लगी आग, मालिक ने निकलकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में अचानक लगी आग, मालिक ने निकलकर बचाई जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निगदू। कस्बा स्थित गुरुद्वारा के पास शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से एक कार बुरी तरह जल गई। कार के मालिक ने बड़ी मशक्कत से कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर निगदू फायर बिग्रेड के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कार में अचानक आग लगने से कस्बे व आसपास के एरिया में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार पस्ताना निवासी ज्ञान सिंह अपनी कार में सवार होकर दुकान पर आ रहा था। जैसे ही वह गुरुद्वारे के पीछे खाली पड़ी जगह में अपनी कार खड़ी करने के लिए गया तो कार के इंजन से धुंआ निकलने लगा। जब उसने कार रोकी तो कार में आग ज्यादा बढ़ गई। उन्होंने बताया कि पास ही जिम में उपस्थित युवकों ने दमकल विभाग की गाड़ी से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन असफल रहे। बाद में युवकों ने मोटर साइकिल पर जाकर निगदू मार्केट कमेटी में आग लगने की सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी व कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार अंदर व अगला हिस्सा बुरी तरह आग की झुलस में आ चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें