फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के तालाबों को पोंड अथॉरिटी आफ हरियाणा से विकसित किया जाएगा : खट्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के तालाबों को पोंड अथॉरिटी आफ हरियाणा से विकसित किया जाएगा : खट्टर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। (इंद्री) प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार की नई योजना पोंड अथॉरिटी ऑफ हरियाणा की शुरुआत इंद्री ब्लॉक से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर करने की घोषणा की। इस योजना के तहत तालाबों का पानी बदलने, तालाबों की खुदाई व मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा व ट्यूबवेल संचालन के लिए सोलर लाइट की व्यवस्था का कार्य करवाया जाएगा। इस वर्ष इंद्री के 85 पंचायतों में थ्री व फाइव पाउंड का कार्य करवाया जाएगा और अगले वर्ष से यह योजना पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगी। सीएम सोमवार को इंद्री की अनाज मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने निसिंग के गांव गोंदर में आयोजित अभिनंदन समारोह में कहा कि विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है, प्रदेश में अगला बजट एक लाख करोड़ रूपये से भी अधिक का होगा। साथ ही ग्रामीणों का आह्वान किया कि गांव में विकास के लिए सरपंच से प्रस्ताव पास कराएं और अपने गांव का विकास कराएं। सीएम खट्टर ने कहा कि लाभार्थियों को सरकार की योजना की जानकारी के लिए तहसील व जिला स्तर पर अंतोदय कार्यालय खोले जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करनाल में करीब 67 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें