फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार हो रहे घोटालों पर पीएम मोदी क्यों नहीं कर रहे मन की बात : सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार हो रहे घोटालों पर पीएम मोदी क्यों नहीं कर रहे मन की बात : सुरजेवाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। अखिल भारतीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि देश में लगातार हो घोटालों और यहां से पैसे लूटकर भागने वालों पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात क्यों नहीं कर रहे हैं? एक के बाद एक बड़े बड़े घोटाले सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार घोटालेबाजों प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से संरक्षण दे रही है। कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी और घोटालों को लेकर पार्टी सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाएगी। सुरजेवाला शनिवार को करनाल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सुरजेवाला ने कहा कि विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी करोड़ों रुपये लेकर देश से भाग गए, लेकिन मोदी सरकार ने कुछ नहीं किया। उल्टा विदेशों में भी इन लोगों की सरकार द्वारा मदद की जाती है। पीएम मोदी से सवाल करते हुए कहा सुरजेवाला ने कहा कि आखिर इन घोटालों पर प्रधानमंत्री अपनी चुप्पी क्यों नहीं तोड़ रही है? एक अन्य सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सा जिश के तहत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ झूठे केस बनवा रही है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुछ गलत नहीं किया, भाजपा जानबूझकर उनको परेशान कर रही है। जींद रैली के बारे में सुरजेवाला ने बताया कि जींद रैली से साबित हो चुका है कि जनता कांग्रेस के साथ है, भाजपा की कुर्सी अब भी खाली और आगे भी खाली ही रहेगी। लोकसभा व विधानसभा के चुनाव एक साथ कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव कराने से भाग रही है, क्योंकि उनको पता चल चुका है कि जनता सरकार बदलने का मन बना चुकी है, वो चाहे एक साथ चुनाव कराएं या फिर अलग अलग, न प्रदेश में भाजपा की सरकार बननी है और न ही देश में, लहर कांग्रेस की चल पड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें