जगमग योजना को लेकर 16 को होगी पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
गांव घौघड़ीपुर में म्हारा गांव, जगमग गांव योजना को लेकर ग्रामीण पंचायत आयोजित की गई। पंचायत भवन परिसर में आयोजित पंचायत की अध्यक्षता किसान नेता राजपाल मान ने की। पंचायत का आयोजन मुख्यतौर पर बिजली निगम द्वारा शुरू की जा रही म्हारा गांव जगमग गांव योजना को लेकर चर्चा हुई। पंचायत के बाद किसान नेता राजपाल मान ने बताया कि इस योजना को लेकर गांव में कई तरह की भ्रांतियां चल रही है। जिसको लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि किसान मजदूरों की हितैषी भारतीय किसान यूनियन द्वारा इस योजना के विरोध में शुरू किए गए आंदोलन पर भी विचार किया। ग्रामीणों के अनुसार, आसपास के जिन गांव में इस योजना को लागू कर दिया गया है। वहां यह योजना सफल नही हो पा रही है। इस योजना को लेकर ग्रामीण परेशान है। राजपाल ने बताया कि इस मसले पर चर्चा करने के लिए आने वाली 16 जनवरी को पुन: गांव की 36 बिरादरी की महापंचायत बुलाने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है। भाकियू आंदोलन में शामिल होने के लिए भी ऐलान हो सकता है। इस अवसर पर युवा किसान चंद्रपाल मान, रामफल मान, हवा सिंह, जगदीश मान, महेंद्र सिंह, धर्मबीर सिंह मान, जयपाल शर्मा, भरतरी मान, श्यामा, पप्पू, भलेराम, जसबीर, राजाराम, नरेंद्र सिंह मान, जसवंत मान, श्याम सिंह मान सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।