मारपीट कर युवक से छीनी नकदी और मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा।
बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों द्वारा एक राहगीर से शनिवार रात मारपीट कर मोबाइल और दो हजार रुपये की नकदी छीनने का मामला प्रकाश में आया है। घायल को उपचार के लिए सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। अराईपुरा निवासी विक्रम सिंह शनिवार रात लगभग 11 काम निपटाकर गांव जा रहा था। शहर की भोला कालोनी के पास बाइक सवार तीन युवक आए और उसे गांव में छोड़ने के लिए बाइक पर बिठा लिया। थोड़ी दूरी पर जाकर उन्होंने विक्रम के साथ मारपीट शुरू कर दी और गंभीर घायल कर दिया। और उसका लगभग 14 हजार का मोबाइल, दो हजार रुपये नकदी छीनकर फरार हो गए। बाद में उसने परिजनों को इसकी सुचना दी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात गांव अराईपुरा के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल और दो हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।