फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्काल भाषण प्रतियोगिता में पुनीत आर्य प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
भारत विकास परिषद अभिमन्यु शाखा की ओर से श्रद्धानंद अनाथालय में भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक विषयों पर बच्चों ने अपने विचार रखे। तत्काल भाषण प्रतियोगिता में पुनीत आर्य ने पहला, काजल ने दूसरा तथा रीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रश्न मंच प्रतियोगिता में 60 बच्चों ने हिस्सा लिया। शाखा अध्यक्ष मणिका चोपड़ा ने बच्चों से अलग-अलग विषयों पर प्रश्न पूछकर उनका ज्ञानवर्द्धन किया। मणिका ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से हम अपने आसपास और देश दुनिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं सरिता, निशा, अंकुश और विक्रम कुनाल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर शहीदों को याद किया। इस मौके पर सचिव तृप्ता सांदल, कोषाध्यक्ष निशा आहूजा, सुरेंद्र सांदल, प्रकल्प प्रमुख फूला रानी, अर्जुन देव, संस्कार प्रमुख एसएम कुमार, अर्जुन देव, निर्मल शास्त्री, राजिंद्र सिंह, रणधीर, भौर व रजनीश चोपड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें