फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंध विधायक को जनता की समस्याओं का नहीं ज्ञान : पाढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। इनेलो के हलका अध्यक्ष धर्मबीरपाढ़ा ने असंध के विधायक बख्शीश सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायक को हलके के लोगों की समस्याओं का नहीं पता है। वे सिर्फ लोगों को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना जानते हैं। विधायक हलके की जनता से एक ही बात पूछते हैं कि उन्होंने चुनाव में भाजपा को वोट नहीं दिए, इसलिए वह उनका काम नहीं करेंगे। पाढ़ा ने आरोप लगाया कि बख्शीश सिंह असंध के अधिकारियों पर हर मामले में नाजायज दबाव बनाता है। पाढ़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, उन्होंने राजनीतिक हस्तक्षेप कर धारायें बदलवाई थी। उन्होंने कहा कि विकास बराला के साथ एक आरोपी जैसा व्यवहार नही हो रहा है जो काफी दुखदायी है। इससे साफ पता चल रहा है कि अभी भी प्रदेश सरकार मामले में हस्तक्षेप कर रही है। इस अवसर पर नरेंद्र सिंधड़, महेंद्र पाढा, नसीब कुड़लन, नरेश गंगाटेहड़ी, सतपाल शर्मा व सेवा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें