फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्ला। ब्लाक स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में बल्ला एमडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेलों में प्रथम एवं दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल एवं गांव का नाम रोशन किया। स्कूल में पहुंचने पर सरपंच दिलावर मान ने बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और निसिंग मेें कबड्डी की तैयारी करते समय गर्दन में चोट लगने से मृत्यु होने पर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बल्ला की अंडर 19 नेशनल कबड्डी में प्रथम और अंडर 17 में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सर्कल कबड्डी अंडर 19 में एमडी स्कूल बल्ला ने पहला एवं अंडर 17 में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इस अवसर पर हाईजंप में प्रदीप ने प्रथम स्थान, रिले रेस में दूसरा स्थान, लॉग जंप में प्रथम स्थान और पांच हजार मीटर रेस में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 में रवींद्र ने पांच हजार मीटर रेस में दूसरा स्थान, एक हजार मीटर रेस में दूसरा स्थान एवं 3000 मीटर रेस में साहिल मान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम ब्लाक में चमकाया है। इस अवसर पर बल्ला निवासी नैशनल स्तरीय खिलाड़ी राज सिंह ने भी बच्चें को को कामयाब होने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें