फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट महासभा की एडहाक कमेटी के अध्यक्ष बने किसान नेता सुरेंद्र सांगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष बने किसान नेता सुरेंद्र सांगवान
विज्ञापन

करनाल (ब्यूरो)। जाट महासभा की करनाल इकाई की एडहाक कमेटी का रविवार को गठन किया गया। इसका गठन जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी की ओर से किया गया। आगामी चुनाव करवाने के लिए इस कमेटी का गठन किया गया। तीन माह के भीतर इस कमेटी द्वारा महासभा के चुनाव करवाए जाएंगे। इसका कार्यकाल तीन साल का होगा। पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस एडहाक कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

भाकियू के जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान को एडहाक कमेटी का अध्यक्ष नामित किया गया। मनीष लाठर को महासचिव, केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड से रिटायर्ड एमडी चंद्र सिंह मलिक को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसी प्रकार पशुपालन विभाग से रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर डॉ.शक्ति सिंह और समाजसेवी विजय बल्हारा को बतौर सदस्य नामित किया गया है। नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र सांगवान ने अपनी जाट महासभा की आगामी चुनावी प्रक्रिया को सभी के सहयोग और सहमति से करवा कर नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें