करनाल। दसवीं कक्षा में कंपर्टमेंट आने से परेशान डाकवाला रोड़ान गांव के एक छात्र ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाना जांच अधिकारी सूरजभान ने बताया कि डाकवाला रोड़ान में 16 वर्षीय अमन कुमार की दसवीं कक्षा में कंपर्टमेंट आ गई थी। जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। रविवार की रात को उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस कारण उसकी मौत हो गई।