फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: करनाल में 19 साल के युवक की हत्या, लड़की से बात करता था रवि, परिवार का आरोप- युवती के पिता ने मार डाला

Mon, 28 Oct 2024 03:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

हरियाणा के करनाल में 19 साल के युवक की हत्या की गई है। परिवार का आरोप है कि रवि जिस लड़की से बात करता था उसके पिता ने उसकी हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के सेक्टर-33 में खाली प्लाट में एक युवक शव मिलने से हड़कंप मच गया। किसी ने युवक की हत्या कर शव प्लॉट में फेंका है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान उत्तम नगर निवासी रवि (19) के तौर पर हुई है। रवि के परिजनों का कहना है कि उनका बेटा टाइल-पत्थर लगाने का काम करता था और रविवार सुबह वह घर से काम पर निकाला था, लेकिन शाम तक वह घर नहीं आया। परिवार वाले उसको ढूंढने के लिए निकले तब उनको पता चलता है कि उसकी हत्या कर उसका शव सेक्टर 32-33 के एक प्लॉट में फेंक दिया गया है।
विज्ञापन




परिजनों ने बताया कि रवि टाइल लगाने के लिए गया था जहां पर उसकी एक लड़की से मुलाकात हुई थी। दोनों आपस में उनकी बातचीत भी करते थे। पता चलने पर लड़की के पिता ने रवि के ऊपर मामला भी दर्ज करवाया था। मामले में समझौता करने के लिए लड़की के पिता ने पैसे भी मांगे थे। रवि के घर वालों ने समझौता करने के लिए लड़की के पिता को पैसे भी दे दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि के परिवार ने आरोप लगाया कि लड़की का पिता रवि को बार-बार फोन करके कहता था कि मैं तुझसे ही अपने घर में टाइल लगवाऊंगा। परिवार ने लड़की के पिता पर हत्या का शक जताया है। थाना एएसआई जगदेव सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि सेक्टर-32-33 क्षेत्र के एक प्लाट में युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम 6:00 बजे मृतक की पहचान होने के बाद परिवार वालों के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें