फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134-ए का शेड्यूल जारी, 2

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शिक्षा विभाग ने नियम 134ए के तहत गरीब परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में दाखिला दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी डीईओ और डीईईओ को निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग ने कक्षा एक और कक्षा दो से आठवीं तक का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार 18 मार्च से नियम 134ए के तहत दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 28 मार्च से 4 अप्रैल तक विद्यार्थी नियम 134ए के तहत आवेदन कर सकते हैं और पहला ड्रा 12 अप्रैल को निकलेगा, इससे पहले 7 अप्रैल को पात्र विद्यार्थियों का असेस्मेंट टेस्ट लिया जाएगा।

ये चाहिए प्रमाण पत्र
विद्यार्थी को नियम 134ए के तहत आवेदन कराने के लिए अपने पिता की सालाना आया का प्रमाण पत्र देना होगा, जिनकी आय 2 लाख रुपए से कम हो, रेजिडेंस सर्टिफिकेट, बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट, स्कूल का रिपोर्ट कार्ड, बीपीएल कार्ड आदि दस्तावेज फार्म के साथ अटैच करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



निदेशालय की ओर से नियम 134-ए के तहत कक्षा पहली व दूसरी से 8वीं कक्षा के लिए दाखिला प्रक्रिया के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। इसके लिए सभी प्राइवेट स्कूलों को निर्देश दे दिए हैं।-राजपाल, डीईईओ, करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें