अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन की ओर से सांसद अश्विनी चोपड़ा की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन किरण शर्मा चोपड़ा को फाउंडेशन का राष्ट्रीय पैटर्न नियुक्त किया गया है। एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार राणा ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। सतीश कुमार राणा ने किरण शर्मा चोपड़ा का आभार व्यक्त किया। सतीश कुमार ने कहा कि फाउंडेशन की ओर से विभिन्न स्कूलों में सेल्फ डिफेंस कैंप लगाए जाएंगे और बेटियों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना और खिलाड़ियों को आगे लाना फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है।