फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर करेंगी बड़े आंदोलन की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की हड़ताल 14वें दिन भी जारी रही। यदि सरकार ने 10 मार्च 2018 को हुए समझौते को लागू नहीं किया तो छह मार्च को आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। मंगलवार को धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान रूपा राणा ने की व संचालन जिला सचिव बिजनेश राणा ने किया।
विज्ञापन

रूपा, बिजनेश व राकेश ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर आठ फरवरी से धरने प्रदर्शन कर रहीं हैं, लेकिन सरकार ने एक महीने बाद दो मार्च की वर्करों के बड़े प्रदर्शन के बाद वार्ता के लिए बुलाया। लंबित मांगों में वर्कर्स को मजदूर की श्रेणी में शामिल किया जाये। हेल्पर्स को भी अकुशल मजदूर माना जाए। प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 व 750 की बढ़ोतरी सित बर से केंद्र सरकार का बकाया मानदेय वर्कर्स व हेल्पर्स को तुरंत मिले। हेल्पर्स से वर्कर व वर्कर से सुपरवाइजर में पदोन्नति 50 प्रतिशत हो व केवल सीनियरटी के आधार पर हो। वर्कर्स- हेल्पर्स को गर्मी-शर्दी असल में छुट्टी दी जाए। वर्कर्स व हेल्पर्स की मृत्यु पर परिवारजनों को 3 लाख रुपये एक्सग्रेसिया लाभ मिले। पेंशन सहित रिटायरमेंट लाभ मिले। निर्णय अनुसार 2 साल से अटका केंद्रों का किराया जारी हो शामिल हैं। इस अवसर पर रूपा राणा, मंजू बवेजा, राकेश, सुनीता, संगीता, बिजनेश, ममता, सुषमा, कमला, रेखा, सतपाल सैनी, ओपी माटा, सुशील गुर्जर, रोशन गुप्ता, सर्वेश राणा, रीना सरोज, ज्ञान देवी, ललिता, अंग्रेजों, नीलम, कांता, अमरजीत कौर व सुदेश ने वर्करों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें