फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकादमी के डीए शशिकांत हुए पदोन्नत, एडिशनल डायरेक्टर प्रोसीक्यूशन बने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में तैनात जिला न्यायवादी शाशिकांत शर्मा को हरियाणा सरकार द्वारा पदोन्नति प्रदान की गई है। उन्हें जिला न्यायवादी पद से अतिरिक्त निदेशक अभियोजन पद पर पदोन्नत किया गया है। शशिकांत शर्मा के पदोन्नति के आदेश प्राप्त होने पर हरियाणा पुलिस अकादमी के स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। कानूनविद् शर्मा ने 1993 में लोक अभियोजक के रूप में अपनी सेवाएं आरंभ की थी।
विज्ञापन

शशिकांत शर्मा छात्र जीवन से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी रहे हैं। वे स्कूल व कॉलेज की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेते थे। उन्हें अनेक अवसरों पर कॉलेज व यूनीवर्सिटी कलर से नवाजा गया। लोक अभियोजक के रूप में अभियोजन विभाग में अपना करियर आरंभ करने के बाद वे न केवल अपने ज्ञान व कौशल को विकसित करते रहे बल्कि पुलिस विभाग में कानूनी दृष्टिकोण विकसित करने में भी उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यमुनानगर, करनाल व राजस्व विभाग में जिला न्यायवादी के पद पर रहते हुए अनेक संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण मामलों में न्याय सुनिश्चित करने के लिए योगदान दिया। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में अपनी नियुक्ति के समय उन्होंने पुलिसकर्मियों और समाज में कानूनी सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें