फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में जुंडला की पूजा व लेखन में करनाल की वैशाली रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि हमें अपने मौलिक अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए, ताकि कोई दूसरा हमारा शोषण न कर सके। उन्होंने कहा कि समाज में कन्या भ्रूण हत्या को लेकर अनेक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, वैसे ही लीगल लिटरेसी को लेकर भी सरकार अनेक कार्यक्रम चला रही हैं। महीने के तीसरे सप्ताह में लीगल सेल की विद्यालय स्तर पर बैठक होती है। इसमें इन गतिविधियों वह कानूनी जानकारी बच्चों तक पहुंचाई जाती है। जिला कोऑर्डिनेटर सियाराम शास्त्री ने बताया कि इस जिला स्तरीय विधिक प्राधिकरण प्रतियोगिता के अंतर्गत सभी 6 ब्लॉकों से 176 बच्चों ने भाग लिया। सभी ने बड़ी संजीदगी के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार से रहा।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुंडला की पूजा पहले, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरड़ का रोहित दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांभली की राखी तीसरे स्थान पर रही। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर की वैशाली पहले, राजकीय वरिष्ठ विद्यालय इंद्री की रितेश दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांभली की शिवानी तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजेश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांभली द्वितीय स्थान पर सोनिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पोपड़ा व सोनिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तरावड़ी रही, क्वीज प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राहडा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कुटेल द्वितीय स्थान व गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल निसिंग तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


वाद-विवाद में निसिंग स्कूल अव्वल
वाद विवाद प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निसिंग प्रथम स्थान पर, राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय प्रेम नगर द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी बीरबल तृतीय स्थान पर रहे। नाटक प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जूंडला प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांभली द्वितीय स्थान व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निसिंग तृतीय स्थान हासिल किया। कविता वाचन प्रतियोगिता में अंजू तरावड़ी से प्रथम स्थान पर सिमरन निसिंग से द्वितीय स्थान पर आरती साम्भली से तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


पेटिंग में काछवा की रिया प्रथम
वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता में रिया काछवा से प्रथम स्थान पर विशाल मंजूरा से द्वितीय स्थान पर अंकुश इंद्री से तृतीय स्थान पर रहे। पीपीटी प्रतियोगिता में प्रथम पलक पोपड़ा से राहुल असंध से द्वितीय साक्षी निसिंग से तृतीय स्थान पर रही, डॉक्यूमेंट्री फिल्म ऑन सोशल इश्यू में प्रथम स्थान पर सांभली व द्वितिय स्थान पर निसिंग व गढ़ी बीरबल तृतीय स्थान पर रहा। शिविर के सफल संचालन में निर्णायक की भूमिका आबा बंसल राजपाल वर्मा अनिल कुमार सैनी व श्रवण सिंह का विशेष सहयोग रहा इनके साथ साथ पवन कुमार, रमेश कुमार व उर्वशी विज, विनीता शर्मा का भी विशेष सहयोग रहा। सोम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें