फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर के डायरेक्ट चुनाव पर कंग्रेस को नहीं है एतराज, लेकिन ये दो पहलू हैं, जिनपर आज करेंगे विचार : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। प्रदेश सरकार की कैबिनेट द्वारा मेयर के डायरेक्ट चुनाव कराने पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्हें कोई एतराज नहीं है, लेकिन इसके दो पहलू हैं। इस बारे में शनिवार को उनकी बैठक होगी। गुरुवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि एफआईआर उनके खिलाफ दर्ज हुई है लेकिन घबराहट भाजपा में हो रही है। सरकारी तंत्र उनके खिलाफ साजिश रच जेल जाने तक की अफवाह उड़ाने लगा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भले ही रैली कर लें। लेकिन कांग्रेस सबसे बड़ी रैली करके दिखाएगी। आरक्षण पर मचे बवाल को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तो कांग्रेस ने सभी को बराबर का हक दिया और प्रदेश में आरक्षण भी लागू किया, क्योंकि कांग्रेस सभी को जोड़कर चलती है, लेकिन भाजपा तोड़ने में विश्वास रखती है। शुक्रवार को शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में कांग्रेस की रणनीति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा सत्र के दौरान कानून व्यवस्था, किसान समस्या, महंगाई, बिजली के बढ़े हुए मूल्यों से जुड़े मुद्दों को बड़े जोर-शोर से उठाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विधानसभा क्षेत्र करनाल की खस्ता हालत को लेकर कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने करनाल का बहुतेरा विकास किया था। करनाल को विकास की तेज गति पर छोड़ गए थे। लेकिन भाजपा अपना शहर ही नहीं संभाल पाई। सारे करनाल की सड़कें टूटी हुई हैं। आये दिन मेडिकल कालेज में मरीज बवाल मचाते है। विकास के मामले में करनाल खंडहर बनता जा रहा है। इससे पहले, स्थानीय विश्राम गृह में पूर्व शहरी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक खुराना और हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष स. त्रिलोचन सिंह द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 9 सितंबर को पिहोवा अनाज मंडी में जनक्रांति यात्रा का निमंत्रण देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में जनक्रांति यात्रा को लेकर भारी उत्साह है।

भाजपा वैट बढ़ा रही है
महंगाई का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा में जब कांग्रेस की सरकार थी तो पेट्रोल और डीजल पर 8.25 प्रतिशत वैट था। लेकिन भाजपा ने इस वैट को बढ़ाकर साढ़े 18 तक पहुंचा दिया है। महंगाई कम करने का दावा करने वाली भाजपा ने महंगाई बढ़ाकर लोगों की जान निकाल दी है। वह संगठन की मजबूती को लेकर सोनिया गांधी तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से कई बार मुलाकात कर चुके है।
विज्ञापन


हुड्डा बोल पहले बनाएंगे सरकार, फिर देखेंगे कौन होगा सीएम
ब्राह्मण समाज कुरुक्षेत्र में कार्यक्रम में रणदीप सुरजेवाला के नाम को लेकर सीएम के नारे लगाए गए थे। इस बारे में हुड्डा ने कहा कि वे प्रदेश में सरकार बनाएंगे और फिर देखा जाएगा सीएम कौन बनेगा? इसके बाद तंवर की साइकिल रैली और हुड्डा की जनक्रांति रैली के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पॉर्टी को मजबूत बनाने पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें