फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन विद्यार्थियों को वेटेज नहीं मिली है वह कॉलेज में जाकर कर सकता है प्राप्त, आज डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। उच्चतर विभाग द्वारा पांच प्रतिशत वेटेज दी जाती है, लेकिन कुछ विद्यार्थियों को वेटेज नहीं मिली है। इस कारण उन विद्यार्थियों के दूसरी प्रोविजनल लिस्ट के अनुसार अंक होने के बावजूद भी उनका लिस्ट में नाम नहीं आया है। यह गलती खुद विद्यार्थियों ने आवेदन फार्म भरते समय की है। आवेदन करते समय एक आप्शन आया हुआ था, जिन विद्यार्थियों ने उस आप्शन पर नहीं किया उसे वेटेज नहीं मिली और जिसने हां किया था उन्हें वेटेज मिली है।
वेटेज न मिलने के कारण विद्यार्थी पूरा दिन कॉलेज में भटकते रहे, लेकिन उन विद्यार्थियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। वह 10 जुलाई को कॉलेज में जाकर पांच प्रतिशत वेटेज ले सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रोविजनल लिस्ट विद्यार्थियों को रास नहीं आ रही है, क्योंकि इस लिस्ट के कारण विद्यार्थियों की चिंता ज्यादा बड़ी है और कॉलेज में पहले से ज्यादा चक्कर काटने पड़ रहे हैं। विभाग द्वारा जब पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी की थी, लेकिन पोर्टल पर पहली और दूसरी लिस्ट डाली हुई थी, इसी प्रकार अब दूसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी हुई तो उसे तीसरी व चौथी प्रोविजनल लिस्ट के नाम से डाली हुई है। इस कंफ्यूजन में अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी कॉलेज परिसर में भटकते रहे। 13 जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन


आज जरूर कराएं डॉक्टयुमेंट वेरिफिकेशन
जिन विद्यार्थियों का दूसरी प्रोविजनल लिस्ट में नाम आया हुआ है, उन लिए 10 जुलाई डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन कराने का अंतिम दिन है। यदि विद्यार्थी ने डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन नहीं कराया तो उनका दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आएगा। जिन विद्यार्थियों ने पहली मेरिट लिस्ट में डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन करा दिए थे, उन्हें दोबारा कराने की आवश्यकता नहीं है। 12 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

सीट खाली रही तो दोबारा खुलेगा पोर्टल
इस बार उच्चतर विभाग की ओर से दो ही मेरिट लिस्ट जारी होंगी। यदि दूसरी मेरिट लिस्ट में किसी विद्यार्थी का नाम नहीं आता तो वे चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। जिस कोर्स के लिए उस विद्यार्थी ने आवेदन किया हुआ है, उस कोर्स में सीट खाली रही तो विभाग की ओर से दोबारा पोर्टल खोला जा सकता है और फिर उन सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के लिए जरूरी है कि वे डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन कराएं, 10 जुलाई अंतिम दिन है। नहीं तो उस विद्यार्थी का दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आएगा। जिन विद्यार्थियों को वेटेज नहीं मिली है तो वे कॉलेज में आकर वेटेज प्राप्त कर सकता है। -डॉ. कुलविंद्र कौर, प्रिंसिपल, राजकीय महिला महाविद्यालय, करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें