फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवां वेतन आयोग लागू होने पर पैन्शनर्ज ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। हरियाणा पेंशनर्ज ब्लॉक इंद्री की बैठक मटक माजरी पंचायत भवन में किरण सिंह प्रधान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी पेंशनर्ज ने हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने अपने वायदे के अनुसार सातवां वेतन आयोग के तहत पेंशनर्ज को एरियर प्रदान कर नया वेतनमान भी लागू कर दिया है। परंतु कुछ विभाग जैसे बोर्ड, नियम के पेंशनर्ज को सातवां वेतन आयोग नहीं लागू हुआ है, इन विभागों में भी एरियर प्रदान किया जाए। इसके अलावा जो बैंक द्वारा लोन देने की प्रक्रिया नियमानुसार बनाई गई हैं, उसके आधार पर निर्धारित प्रोफार्मा अनुसार विभागीय अधिकारी लोन देने की प्रक्रिया में बाधा बने हुए हैं, इस पर सभी पैन्शनर्ज ने बैठक में अधिकारी वर्ग के खिलाफ रोष व्यक्त किया। बैठक में उप-प्रधान धर्मराज, सचिव सेवादास जियालाल, दर्शन लाल पृथ्वीराज रैगोर, भरत सिंह, रविदत, धर्मसिंह, प्रेमचंद व अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें