इंद्री। घीड़ गांव में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य मे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सरपंच अनिल गंभीर ने की। शिविर में मुख्यरूप से कुंजपुरा मार्केट कमेटी के चेयरमैन चौधरी ईलम सिंह उप-चेयरमैन नाथी राम कांबोज ने शिरकत की। ईलम सिंह ने बताया कि 23 जून से 6 जुलाई तक भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं, जिसमें हमें भी सेवा करने का मौका मिला। शिविर में 36 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस मौके पर नंदलाल पंचाल, विजय पाल मोदीपुर, प्रदीप कंबोज, जोगिंदर शर्मा, प्रमोद भारद्वाज, मोहित वर्मा आदि मौजूद रहे।