फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सचिवालय पार्किंग के ठेके की बोली 23 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। स्थानीय लघु सचिवालय सेक्टर-12 में कार/स्कूटर/साइकिल स्टैंड के स्थान का ठेका एक जुलाई 2017 से 30 जून 2018 तक के लिए दिया जाना है। इसकी बोली आगामी 23 जून को शाम 4 बजे नगराधीश की अध्यक्षता में होगी, जिनकी शर्तें मौके पर सुनाई जाएंगी। यह नीलामी लघु सचिवालय के प्रथम तल पर कांफ्रेंस हास सेक्टर 12 में होगी। यह जानकारी नगराधीश डॉ सुशील मलिक ने दी। उन्होंने बताया कि बोलीदाताओं को बोली शुरू होने से पहले 50 हजार रुपये की राशि अग्रिम तौर पर जमा करवानी होगी। सभी इच्छुक व्यक्ति मौके पर पहुंचकर बोली दे सकते है।
विज्ञापन

कष्ट निवारण समिति की बैठक 28 को
करनाल। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आगामी 28 जून को सुबह 11 बजे स्थानीय पंचायत भवन में होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव डॉ कमल गुप्ता करेंगे। बैठक में लोगों की समस्या सुनीं जाएंगी। यह जानकारी उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें