करनाल। गर्मी के बढ़ते ही चार दिन से लगातार बिजली का लोड बढ़ रहा है। तीन दिन से जिला में बिजली की खपत प्रतिदिन 100 लाख यूनिट के पार जा रही है। लोड बढ़ने के कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लाइन ट्रिपिंग व अघोषित कटों की समस्या बढ़ रही है।
नौ जून को शहर का बिजली लोड 126.22 दर्ज किया गया। पिछले दो दिन में बिजली की शिकायतें भी 1800 से ज्यादा आईं यानि एक दिन में 900 से ज्यादा शिकायतें आ रही हैं।
सोमवार रात व मंगलवार सुबह मुख्य बाजार समेत, सेक्टर 13 एक्सटेंशन, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हांसी रोड, रामनगर व लाइन पार क्षेत्र में भी अघोषित कट लगते रहे। नेवल सब डिवीजन के ओल्ड सरफाबाद माजरा फीडर में सप्लाई सोमवार रात ट्रिपिंग करती रही। यहां आठ घंटे में बिजली ने 12 से 14 बार ट्रिपिंग की।