करनाल। नीलोखेड़ी क्षेत्र के पूजम गांव में रजवाहे के पास एक ठेके के गल्ले से 18 हजार रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। ईशाकपुर गांव जिला कुरुक्षेत्र निवासी मंगतराम ने नीलोखेड़ी पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि वह शराब का ठेकेदार है। उसका एक ठेका पूजम गांव में रजवाहे के किनारे पर है। 11 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे वीरवार को उसके ठेके के गल्ले से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 18 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया। चोरी के बाद वह अज्ञात आरोपी को कई दिनों से तलाश करता रहा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने शराब ठेकेदार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद