फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दंपती ने सफाईकर्मियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। सैय्यद छप्परा गांव में एक दंपती द्वारा दो सफाई कर्मियों के साथ गालीग्लौज व मारपीट करने का मामला सामने आया है। सफाईकर्मियों ने आरोपी दंपती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। नबीयाबाद गांव निवासी आजाद सिंह ने बयाना पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि वह सैय्यद छप्परा गांव में बतौर सफाईकर्मी तैनात है। 15 अप्रैल को वह और उसका साथी सफाई कर्मचारी महाबीर निवासी सैय्यद छप्परा करीब 9.45 बजे गांव की आंगनबाड़ी के सामने वाली गली में नाले की सफाई कर रहे थे तो उनके काम करते समय गांव निवासी मुजमिल व उसकी पत्नी आमना ने उनके साथ गालीग्लौज करनी शुरू कर दी और उनके काम को बीच में ही रुकवा दिया।
विज्ञापन

उसके कुछ देर बाद मुजमिल ने उनके ऊपर लाठी व डंडों के साथ हमला कर दिया। उसने एक लाठी उसकी कमर में मारी और दूसरी पेट में वार किया। वहीं जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी मुजमिल अपराधी किस्म का है। आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें