करनाल। अमेरिका भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई है। तरावड़ी थाना पुलिस ने आरोपी कदम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में पधाना निवासी शशि भूषण ने बताया कि वह विदेश जाकर काम करना चाहता था। उसने रिश्तेदार रविंद्र को इस बारे में बताया कि उसने नवंबर 2022 में आरोपी कदम सिंह से मुलाकात कराई। आरोपी ने अमेरिका का वर्क परमिट दिलाने के लिए 45 लाख रुपये मांगे। कहा कि 20 लाख रुपये पहले और 25 लाख रुपये बाद में देने है। वह आरोपी की बातों में आ गया। उसने आरोपी को 18 लाख रुपये दे दिए।
आरोपी ने उसे पहले दुबई भेज दिया। लगभग 10 दिन बाद 20 मार्च 2023 को उज्बेकिस्तान भेज दिया। वहां से 18 दिन बाद तुर्की भेज दिया। इसके बाद पनामा सिटी होते हुए एल सेल्वाडोर भेज दिया। वहां इमिग्रेशन अथॉरिटी के कर्मचारी ने उसके दस्तावेज चेक किए और उसे डिपोर्ट कर दिया। अब आरोपी उसके रुपये वापस नहीं कर रहा है।