फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 का हुआ अंतिम संस्कार 740 नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को कोरोना से 740 नए संक्रमित मिले और 18 मृतकों का दाह संस्कार कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत किया गया। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में 8 कोरोना संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। वहीं सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि वह अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी को लेकर पहले दिल्ली में 12 घंटे चक्कर काटता रहा। इसके बाद डेढ़ घंटे उसने करनाल में एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के चक्कर काटे लेकिन इस बीच उसकी पत्नी की मौत हो गई। पीड़ित का कहना है कि समय पर पत्नी को ऑक्सीजन नहीं मिली इस कारण उसकी मौत हो गई। शनिवार को 454 मरीज ठीक होकर अपने घर गए। जिले में अभी तक 264 लोगों की कोरोना से जान चली गई है।
विज्ञापन

नहीं मिला ऑक्सीजन
सोनीपत निवासी बलजीत ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी 8 माह से गर्भवती थी। शुक्रवार को उसे दिल्ली लेकर गया था। वहां उसे नॉन कोविड अस्पताल लेकर जाने को कहा। वह 12 घंटे तक दिल्ली में चक्कर काटता रहा लेकिन नॉन कोविड अस्पताल नहीं मिला, कुछ में गया तो वहां दाखिल नहीं किया। इसके बाद वह एंबुलेंस से पत्नी को करनाल के अस्पताल में लेकर आया तो यहां भी वह एक से दूसरे अस्पताल के चक्कर काटता रहा तब तक उसकी पत्नी की मौत हो गई।
ये हैं हालात
सैंपल लिए - 316245
पॉजिटिव - 27992
निगेटिव - 287187
एक्टिव - 5736
ठीक हुए - 21992
मौत - 264
इन लोगों की गई जान
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मोदिनपुर निवासी 50 वर्षीय महिला, सदर बाजार निवासी 65 वर्षीय महिला, अशोक नगर निवासी 68 वर्षीय, नगला रोडान निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति, चौरा गांव निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, संत नगर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, असंध निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-13 निवासी महिला की मौत हो गई है। वहीं यमुनानगर निवासी 71 वर्षीय महिला, सेक्टर-7 निवासी महिला, कैथल निवासी 73 वर्षीय व्यक्ति, न्यू रमेश नगर निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, दिल्ली निवासी महिला, दिल्ली निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, रोहतक निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 5 निवासी व्यक्ति का संस्कार किया गया।
विज्ञापन

आईसीयू बेड फुल
कोरोना के उपचार के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त 17 प्राइवेट अस्पतालों को अधिकृत किया गया है। जिले में 458 ऑक्सीजन सहित नॉन एसी बेड और 434 भरे हैं, 24 बेड खाली हैं जबकि ऑक्सीजन सहित आईसीयू बेड 214 हैं, जोकि भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें