फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीएफएससी के इंस्पेक्टर ने पुलिस को दर्ज कराया बयान, कहा, एक्सपायरी डेट की दवा खाने से बिगड़ी तबीयत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचार का केस दर्ज करने के बाद डीएफएससी के असंध के इंस्पेक्टर इंद्र सिंह संधु द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। होश में आने के बाद अब इंस्पेक्टर ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसने जहर नहीं निगला था, बल्कि बुखार होने के कारण एक्सपायरी डेट की दवा लेने से उसकी तबीयत खराब हुई थी।
विज्ञापन

बता दें कि असंध में डिपो धारकों से मंथली लेते हुए डीएफएससी के सब इंस्पेक्टर अमित राठी को गिरफ्तार किया था। इस दौरान गांव राहड़ा निवासी दो डिपो धारकों ने मंथली के आरोप लगाए थे। साथ ही आरोप लगाया था कि सब इंस्पेक्टर अमित राठी और इंस्पेक्टर इंद्र संधु उनके डिपो निरस्त करने की धमकी देते हैं। इस पर विजिलेंस ने अमित राठी को गिरफ्तार कर लिया था, साथ ही इंस्पेक्टर संधू के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद संधू तनाव में आ गए थे। दो दिन पहले अचानक उनकी तबीयत खराब होने के बाद उनको अर्पणा अस्पताल में दाखिल कराया गया था। अब होश में आने के बाद संधू ने कहा कि उसने कोई जहर नहीं निगला था, बल्कि तबीयत खराब होने पर उसने एक्सपायरी डेट की दवा ले ली थी। इस बारे में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें